अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 इतिहास, महत्व, निबंध और थीम : International Yoga Day 2023 In Hindi

Abhii
0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 इतिहास, महत्व, निबंध, थीम, योगा के लाभ, महत्वपूर्ण योगासन के नाम और उनकी मुद्रा को जानें : International Yoga Day 2023 In Hindi

इस लेख मैं International Yoga Day 2023 In Hindi मैं बहुत ही विस्तार से बतया गया जिसे पढ़ कर आपको बहुत कुछ जानने को मिलेगा।प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही दिया था। योग का अभ्यास एक तरीका है जो एक बेहतर इंसान बनने के साथ-साथ एक तेज दिमाग, स्वस्थ दिल, और एक सुकून भरे शरीर को प्राप्त करने के तरीकों में से एक है। योग को उसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 में आरंभ होने के बाद से, हर साल 21 जून को यह मनाया जाता है।


International Yoga Day 2023 In Hindi

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 - International Yoga Day 2023 Overview

    आर्टिकलअंतराष्ट्रीय योग दिवस 2023
    योग दिवस कब मनाया जाता है?21 जून 2015
    योग दिवस किसने आरम्भ किया?प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने
    कहा मनाया जाता है?हर साल 21 जून को पूरे विश्व मैं मानते है 
    मंत्रालयआयुष मंत्रालय
    योग के लाभशरीर  को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना, रोगप्रतिरोग क्षमता बढ़ाना और सुकून देना
    2023 थीमवन वर्ल्ड, वन हेल्थ

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इतिहास

    अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। 21 जून का यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को लमबी आयु देता है। पहली बार अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी शुरुआत भारत के प्रधानमन्त्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि:

    "योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।"— श्री नरेन्द्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा


    अंतराष्ट्रीय योग दिवस कैसे मनाया जाता है?

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस के अवसर पर, अलग-अलग देशों और संगठनों द्वारा योग के शिविर, कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाते हैं। इनमें शामिल होने के लिए लोग जमा होते हैं और एक साथ योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करते हैं। योग के गुरु और विशेषज्ञ द्वारा निर्देशन और समर्थन दिया जाता है, योग दिवस के दौरान, विभिन्न संगठन और योग संबंधित संगठन योग के महत्व को जागरूकता फैलाने के लिए कार्यशालाओं, संवादों, लेखों का माध्यम लिया जाता है। इसके अलावा, योग संबंधित कार्यक्रम, सेमिनार और प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाते हैं ताकि लोग योग के बारे में ज्यादा जागरूक हो सकें।

    योग दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो संपूर्ण मानवता को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है।

    अंतराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देस्य?

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य उद्देश्य योग की महत्वपूर्णता को जागरूकत करना। यह दिवस लोगों को योग के लाभों और योगासनों के महत्व के प्रति जागरूक करना है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्से में शिविर आयोजित किये जाते है जिसमें हजारों लोग शामिल होकर एक साथ योग करते है। इसी प्रकार से हम भी प्रतिदिन कम-से-कम 30 मिनट योगा कर सकते है। इससे हमारा शरीर और दिमाग स्वस्थ रहने के साथ-साथ बहुत सी बीमारियों से बचाता है।


    अंतराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व?

    यह एक विशेष दिन है जब दुनिया भर में लोग योग के महत्व और लाभों के बारे में जागरूक होते हैं। कुछ महत्वपूर्ण कारण -

    • स्वास्थ्य लाभ: योग एक प्राकृतिक तरीका है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है, जो स्वास्थ्य और तनाव को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
    • विश्वसंगठन: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक विश्वसंगठन और सहयोग के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ता है। इस दिवस के दौरान योग शिविर, कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होते हैं जहां लोग एक साथ योग का अभ्यास करते हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस निबंध - International Yoga Day Essay

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया है। योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुधारने का मार्ग प्रदान करती है।योग दिवस को मनाने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य सभा के अध्यक्षता में 2014 में रखा था। यह प्रस्ताव योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों को दुनिया भर में प्रस्तुत करने का एक प्रयास था। इसके बाद से, हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। इसके अभ्यास से हृदय की समस्याएं कम होती हैं, श्वासनली की समस्याएं दूर होती हैं, मानसिक तनाव कम होता है, ऊर्जा स्तर बढ़ता है और शारीरिक लचीलापन बढ़ता है। योग का नियमित अभ्यास लंबी और स्वस्थ जीवनकाल को बनाए रखने में मदद करता है।


    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 थीम - International Yoga Day 2023 Theme

    इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम" के सिद्धांत के साथ वन वर्ल्ड, वन हेल्थ रखी गई है. इस साल योग दिवस की इस थीम को केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा चुना गया है, जिसकी जानकारी पीएम मोदी ने अपने मासिक "मन की बात" कार्यक्रम में दी थी।

    योगा के लाभ - Benefits of Yoga

    • शारीरिक स्वास्थ्य : योग करने से शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। योग आसनों के द्वारा मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाता है, पाचन तंत्र को सुधारता है, और वजन नियंत्रण में मदद करता है।
    • मानसिक स्वाथ्य : योग करने से मन शांति मिलते हैं,जब आपका मन शांत रहता है तब आपको बहुत ही सकारात्मक विचार आते है।
    • मनोबल बढ़ता हैं :योग करने से लोगो का आत्मबल बढ़ता हैं, मनुष्य हर परिस्थिती से लड़ने के काबिल होता हैं,हर जगह वह व्यक्ति कामयाबी हासिल कर पता है।
    • प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं : योग से श्वसन क्रिया संतुलित होती हैं जिससे मनुष्य में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती हैं. योग करने से बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं।

    महत्वपूर्ण योगासन के नाम और उनकी मुद्रा

    योगासनों में कई महत्वपूर्ण और प्रभावी हैं। यहां कुछ महत्वपूर्ण योगासनों के नाम और उनकी मुद्राएं दी गई हैं:

    1. ताड़ासन (Tadasana) - स्थिरता मुद्रा (Stability Gesture)
    2. वृक्षासन (Vrikshasana) - नामी मुद्रा (Namaste Gesture)
    3. भुजंगासन (Bhujangasana) - सर्प मुद्रा (Cobra Gesture)
    4. शवासन (Shavasana) - मृत्यु मुद्रा (Corpse Gesture)
    5. पद्मासन (Padmasana) - पूर्ण मुद्रा (Full Gesture)
    6. उत्थित त्रिकोणासन (Utthita Trikonasana) - त्रिकोण मुद्रा (Triangle Gesture)
    7. अर्ध चक्रासन (Ardha Chakrasana) - अर्ध चक्र मुद्रा (Half Wheel Gesture)
    8. वज्रासन (Vajrasana) - दाबे हाथ मुद्रा (Thunderbolt Gesture)
    9. शीर्षासन (Shirshasana) - शीर्ष मुद्रा (Head Gesture)
    10. धनुरासन (Dhanurasana) - धनुर मुद्रा (Bow Gesture)
    ऊपर दिए गए योगासन शरीर के विभिन्न हिस्सों को लचीला बनाते हैं, मानसिक तनाव को कम करते हैं, स्वास्थ्य को सुधारते हैं और मन को करने मैं मदद करते है। योगासनों को सही तरीके से करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। हालांकि, योगासन का अभ्यास करने से पहले किसी योग गुरु या योग जानकर से सलाह लेना सुरक्षित और उचित होगा।

    निष्कर्ष - Conclusion 

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है और इस दिन हम योग के लाभ को जागृत करते हैं। योग हमारे शरीर, मन, और आत्मा को शांति प्रदान करता है। इसके अभ्यास से हम स्वस्थ और समृद्ध जीवन जी सकते हैं। योग हमें तनाव, चिंता, और रोगों से दूर रखने में मदद करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, हमें योग के गुणों को समझना और अपने जीवन में इसे शामिल करने के लिए संकल्प लेना चाहिए। योग से हम न केवल अपने स्वास्थ्य को सुधारते हैं, आइए हम सभी मिलकर योग को अपने जीवनशैली मैं शामिल करे और स्वस्थ, समृद्ध, और खुशहाल जीवन का आनंद लें।

    धन्यवाद!

    FAQs

    Q: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब है ?
    Ans: 21 जून को

    Q: पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया था ?
    Ans: 2015 में

    Q: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत किसने की ?
    Ans: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने

    Q: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम क्या है ?
    Ans: बी विथ योग बी ऐट होम.

    Q: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कैसे मनाते हैं ?
    Ans: योगा करके अपने शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं.


    Tags

    Post a Comment

    0Comments
    Post a Comment (0)